रेजांगला शौर्य दिवस पर 114 वीर अहीर जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, गढ़वा जिला के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में रेजांगला शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की धरती पर अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 114 वीर अहीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रेजांगला के वीर जवानों का शौर्य, त्याग और बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। देश की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर महासभा के संस्थापक सदस्य ई. श्याम दास सिंह यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुनील यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सोनू यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रिंकी देवी, विनोद यादव, कन्हाई यादव, सतेंद्र यादव, बालमुकुंद यादव, विमलेश यादव, सुशील यादव एवं विकास यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने रेजांगला के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

रेजांगला के वीर अमर रहें, वीर अहीर जवानों को शत-शत नमन।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें