आस्था को मिलेगी नई पहचान, मुसीखाप में भव्य सूर्य मंदिर निर्माण की पहल शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भूमि पूजन के साथ निर्माण का शंखनाद, जल्द रखी जाएगी मंदिर की नींव; ग्रामीणों में उत्साह

पलामू। पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप में भव्य सूर्य मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छठ महापर्व के पावन अवसर पर समाजसेवी श्रवण शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत भूमि पूजन किया। इसके साथ ही मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही मंदिर की नींव रखी जाएगी।

सूर्य मंदिर निर्माण की इस पहल से ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद यह स्थल क्षेत्र में सूर्य उपासना और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है। स्थानीय लोगों ने सामूहिक सहयोग एवं जनभागीदारी से इस पुनीत कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

भूमि पूजन के अवसर पर सीताराम गुप्ता, छोटन शर्मा, तिजेंद्र सिंह,अनिल शर्मा, बिन्दे सिंह, बैजनाथ साव, बद्री चंद्रवंशी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, अवधेश सिंह, शंभू चंद्रवंशी, मनोज केशरी, राजू शर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, देवनंदन सिंह, अशोक राम, बनवारी विश्वकर्मा, विष्णुलोक शर्मा, विष्णुपत शर्मा, ललन शर्मा, भर्दुल सिंह, कमलेश सिंह, निराला प्रजापति, जयगुरुदेव प्रजापति, वशिष्ठ शर्मा, विकास शर्मा एवं विजय साव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें