गढ़वा: लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर गढ़वा के दानरो नदी तट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने अपनी पत्नी के साथ छठ व्रत किया। उन्होंने दानरो नदी के तट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को नमन करते हुए विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
छठ महापर्व को लेकर नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चार दिवसीय इस महापर्व में व्रतियों की अटूट आस्था, श्रद्धा और भक्ति देखते ही बन रही थी। पूरे वातावरण में छठी मैया के पारंपरिक गीतों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
Create image
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 29









