पूर्व मंत्री के आवास पर छठ महापर्व की भव्य तैयारी आकर्षक ढंग से सजाया गया परिसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। लोक आस्था और सूर्य

उपासना का महापर्व छठ को लेकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनके आवास पर छठ महापर्व का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन में पूर्व मंत्री के पूरे परिवार एवं रिश्तेदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
छठ महापर्व को लेकर आवास परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया है। पूरे परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, विद्युत सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावटी सामग्रियों से सजाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान भक्तिमय और सुंदर वातावरण मिल सके।
महापर्व की तैयारियों को लेकर आवास परिसर में लगातार चहल-पहल बनी हुई है। आयोजन को व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। यहां छठ महापर्व को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि छठ महापर्व झारखंड सहित पूरे देश में श्रद्धा, आस्था और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। ऐसे में मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित होने वाला यह छठ महापर्व क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता इस आयोजन को आस्था और सामाजिक सौहार्द का स्वरूप प्रदान करती है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें