गढ़वा:लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में ‘टीम दौलत’ के प्रमुख एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री आशीष कुमार सोनी (दौलत सोनी) तथा उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका श्रीमती संध्या सोनी के द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए लगातार पांचवें वर्ष भी पवित्र आम की लकड़ी का वितरण किया जा रहा है।
इस सामाजिक और धार्मिक पहल के तहत नगर परिषद के सभी वार्डों में वाहनों के माध्यम से घूम-घूमकर छठ व्रतियों तक पवित्र आम की लकड़ी पहुंचाई जा रही है। जिन क्षेत्रों में वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां के श्रद्धालु और व्रति सीधे टंडवा भागलपुर स्थित आवास पर आकर निःशुल्क आम की लकड़ी प्राप्त कर सकते हैं।
इस सराहनीय पहल से छठ व्रतियों में काफी हर्ष का विषय है और नगर वासियों ने अध्यक्ष महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उपस्थित
उमेश कश्यप जी
सुनील कुमार वार्ड पार्षद
मुकेश कुमार
विशाल कुमार
घुरण कुमार
राहुल कुमार
राजू कुशवाहा
राहुल मोदनवाल
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









