Google Meet के माध्यम से सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिनोद पाठक को मिली झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक Google Meet के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता, आपसी समन्वय एवं आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय जी ने संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए गढ़वा जिला अध्यक्ष श्री बिनोद पाठक जी को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

इस घोषणा के साथ ही गढ़वा जिले के लिए गौरव का एक नया अध्याय जुड़ गया। यह जिम्मेदारी न केवल बिनोद पाठक जी के लिए सम्मान की बात है, बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री चंदन मिश्रा, सीताराम पाठक, मनोज मिश्रा, संतोष पाठक, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सतीश पांडेय, चुनमुन पांडेय, विकास पाठक, मृत्युंजय पांडेय एवं अरविंद पांडेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को गढ़वा स्थित श्री शिव रिसॉर्ट, नहर चौक में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।

सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी भागीदारी निभाने एवं गढ़वा की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की अपील की।

एकता हमारी शक्ति है, संगठन हमारी पहचान है और समाज का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आइए, एकजुट होकर राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले चलें।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें