- गढ़वा भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद गढ़वा के निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की भ्रष्ट व्यवस्था के कारण वार्ड संख्या 17, कलवार मोहल्ले में नाली का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे नगर परिषद की स्थिति यही है।
नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि केवल नगर परिषद में उगाही करने में लगे हुए हैं और जनता की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे भ्रष्ट प्रतिनिधियों को सबक सिखाने की जरूरत है। भाजपा नगर मंडल कार्यपालक पदाधिकारी से अपील की गई कि निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका जाए, क्योंकि ये आम जनता के कार्य कराने के नाम पर सिर्फ दलाली कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि चैती छठ महापर्व के खरना के दिन छठ व्रती इस गली से कैसे गुजरेंगे, जब रास्ते में गंदगी और बहता हुआ नाली का पानी है?
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 720










