उत्क्रमित मध्य विद्यालय करके में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न राकेश बने अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करके के प्रांगण में गुरुवार को प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए राकेश पासवान को चुना गया, वहीं संयोजिका के लिए मंजू देवी को चयनित किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई।

पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित जग प्रताप सिंह एवं रंजन कुमार ने सबसे पहले चुनाव की बायलॉजी (नियमावली) को पढ़कर सभी उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार से समझाया। इसके बाद नियम संगत तरीके से चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रसाद, बीरबल राम, संजय कुमार यादव, विजय प्रसाद यादव उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीणों की उपस्थिति में राजू ठाकुर, अजय वर्मा, दिलीप चौधरी समेत अनेक महिला-पुरुष मौजूद थे।

चुनाव संपन्न होने के बाद विद्यालय परिसर में उपस्थित ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के समग्र विकास में योगदान देने की अपेक्षा जताई।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें