मोबाइल लॉक को लेकर नाराज युवक ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनदी गांव में एक युवक द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान रमना थाना क्षेत्र के चुनदी गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा के रूप में की गई है। घटना के संबंध में उसके पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे से मोबाइल का लॉक खोलने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर युवक नाराज हो गया। इसके बाद पिता द्वारा डांट-फटकार करने पर वह और अधिक आक्रोशित हो गया और घर में रखी सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर लिया।
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की जांच में जुटी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें