गढ़वा में 30 अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान के मामले में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए समाहरणालय पहुंचकर अपनी मांग रखी।
उपायुक्त की अनुपस्थिति में संघ के प्रतिनिधियों ने प्रभारी उपायुक्त सह डीडीसी से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वे भी निरीक्षण के सिलसिले में बाहर थे। इसके बाद संघ के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक को ज्ञापन सौंप दिया।
इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राज्य कार्य समिति सदस्य आलोक कुमार, संगठन महामंत्री सीडी सिंह, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार ओझा सहित सक्रिय सदस्य पुरुषोत्तम कच्छप और राकेश रोशन मौजूद रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 246










