बंगाल में खुला विकास का नया द्वार : डॉक्टर पातंजली झाल मुरही खिलाकर लोगों ने एक दूसरे को दी जीत की बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा । पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहर के पुरानी बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने झाल मुरही खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर हुए चुनाव में 206 सीटों पर भाजपा की जीत की खुशी भाजपाइयों में साफ झलक रही है ।लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है ।
भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं का बड़ा हिस्सा ममता को नकार दिया है । ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट कर रह गई है । एसआईआर की नीति लागू कर अवैध मतदाताओं के नाम हटाए गए । भाजपा के नेतृत्व में महिलाओं ने खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए बहुमत दिया है । टीएमसी के गढ़ माने जानेवाले क्षेत्रों में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है ।
भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि यह बंगाल की जीत है । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है । सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम और पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करने का परिणाम है जो आज भाजपा के पक्ष में है । आज पूरा देश गौरान्वित महसूस कर रहा है । पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने बिना डर और दबाव के मतदान किया है और सबका साथ सबका विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है ।
उन्होंने कहा कि असम के साथ बंगाल, पांडिचेरी में भी भाजपा के सत्तासीन होने के बाद देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा । पश्चिम बंगाल में जीत हासिल कर भाजपा ने विकास का नया द्वार खोल दिया है । बीजेपी बहुसंख्यकों की पार्टी है । भारतीय जनता पार्टी की योजना सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं है । विश्व गुरु का सपना पूरा होगा । आने वाले कुछ ही वर्षों में हमारे देश की क्षमता इतनी विकसित हो जाएगी कि संसार के सर्व शक्तिशाली देश भी भारत से आंख मिलाने के पहले कई बार सोचेगा । उक्त के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोगों ने झाल मुरही खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा जी इनके साथ भाजपा जिला गढ़वा मंत्री डॉ. पातंजलि केशरी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें मीना देवी, वीणा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सविता शर्मा, मीना केशरी, शकुंतला केशरी, ललिता केशरी, रीता देवी, गायत्री देवी, विभा प्रकाश केशरी, सुधा देवी, कौशल्या देवी, नमिता कश्यप एवं संजू प्रकाश केशरी शामिल रहीं।
इसके अलावा विनय चौबे, इंदेश पाण्डेय विशाल गुप्ता, अशोक केशरी समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इस जीत को ऐतिहासिक बताया। मौके पर……. सहित कई लोग मौजूद थे ।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें