विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा : उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक, प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़वा के पत्रांक 249 दिनांक 4 मई 2026 के आलोक में समिति के तीन वर्ष पूर्ण होने के पश्चात इसका पुनर्गठन किया जाना है।
इस संबंध में पुनर्गठन की तिथि 11 मई 2026 (सोमवार) निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा ओबरा पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम लगन राम, उप मुखिया प्रतिनिधि इमामुद्दीन अंसारी, पंचायत समिति सदस्य नूर ए आलम, मस्जिद के मौलाना मंजूर अंसारी, पूजा समिति अध्यक्ष रामराज साह सहित कई गणमान्य अभिभावकों—मोहम्मद अजहर रजा, अशोक राम, चंदन कुमार, इब्राहिम अंसारी, रोज मोहम्मद अंसारी, नजीबुल्लाह अंसारी आदि से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
पुनर्गठन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पवन कुमार (संकुल साधन सेवी, दरमी नावाडीह), अजय कुमार चौबे (सहायक शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीरबंधा) तथा वामिक कुरैशी (सहायक शिक्षक, राजकीय उर्दू प्राथमिक विद्यालय जरगड़) को प्रतिनियुक्त किया गया है।
प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की है कि वे 11 मई को आयोजित पुनर्गठन कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें