गढ़वा : प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सभागार में दिनांक 07 मई 2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बैंकों के कर्मी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक अजीत कुमार सिंह एवं रंजन कुमार, पंचायत सचिव रेखा मैडम, कृषक मित्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि ऋण एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें समय पर बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना था। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को कम ब्याज दर पर मिलने वाले कृषि ऋण, फसल ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं खेती को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों से बचते हुए सीधे बैंक एवं कृषि विभाग से संपर्क कर योजनाओं का लाभ उठाएं।
शिविर में बैंक कर्मियों ने किसानों की समस्याओं को सुना तथा ऋण आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सिंचाई व्यवस्था एवं तकनीकी खेती अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ग्रामीणों एवं किसानों ने भी कृषि ऋण से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










