जेल से निकले अपराधी गिरोह की बड़ी साजिश नाकाम, 7 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवादा मुहल्ला स्थित सरस्वतिया नदी किनारे एक अधनिर्मित मकान में छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, छह मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।
प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया गया कि जेल से निकला कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

पुलिस के अनुसार सभी अपराधी किसी व्यक्ति को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनकी योजना विफल हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार दुबे, पवन कुमार चंद्रवंशी, सुरजित सिंह, वैभव केशरी और संतोष सोनी शामिल हैं।
छापेमारी दल में एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा, गढ़वा थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें