गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत छठा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुनीता केसरी की अध्यक्षता में सहेली ग्रुप ने हरिजन मध्य विद्यालय परिसर में डेंटल कैंप लगाया।

कैंप में डॉक्टर सोनाई विश्वास और डॉक्टर अमित जायसवाल ने सैकड़ों बच्चों के दांतों की जांच की। साथ ही बच्चों को कैल्शियम व आयरन की गोलियां, टूथब्रश, टूथपेस्ट, शैंपू, बिस्किट आदि वितरित किए गए। बच्चों को दांतों की साफ-सफाई और स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर जायंट्स के प्रशासनिक निदेशक रीमा स्वरूप सहित पदाधिकारी रीता केसरी, रश्मि कमलापुरी, सीमा केसरी, माला केसरी, रितु जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रंजना जायसवाल, रीना सोनी, पल्लवी पुंज, संध्या केसरी, वर्षा अग्रवाल, प्रीति सोनी, करुणा केसरी, चांदनी केसरी, संगीता गुप्ता, अंजू केसरी, प्रियंका केसरी एवं अन्य सहेली सदस्याएँ मौजूद रहीं।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










