महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 सितंबर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। “स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत चिनिया रोड स्थित मिलाप मेडिकल सेंटर में आगामी 28 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. महजबी द्वारा महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जाँच एवं परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में विशेष रूप से सिकल सेल एनीमिया, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग, कॉल्पोस्कोपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप सहित कई प्रकार की जांचें की जाएंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मिलाप मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें