गढ़वा मां गढ़देवी मंदिर धार्मिक न्यास के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल उर्फ नेता भैया, मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह उर्फ टिंकू चाचा अरविंद पटवा सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने चंद्रवंशी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में मां गढ़देवी मंदिर का विकास कार्य गति पकड़ रहा है और भविष्य में भी मंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर मंदिर के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 160










