गढ़वा में सहायक अध्यापकों की मांग तेज, विधायक को सौंपेंगे ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा:झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, जिला इकाई गढ़वा के द्वारा सहायक अध्यापकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र तैयार किया गया है। यह मांग पत्र 12 अप्रैल 2026 को गढ़वा सदर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को उनके आवास पर सौंपा गाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार एवं सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बीच 28 अगस्त 2024 एवं 4 नवंबर 2025 को लिखित समझौता हुआ था, जिसके तहत आकलन परीक्षा को TET के समतुल्य दर्जा देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन 19 माह बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा समझौते का पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया है, जिससे सहायक अध्यापकों में आक्रोश एवं निराशा का माहौल है।
मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित नई परीक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं (अंगिका, भोजपुरी, मगही आदि) को शामिल नहीं किया गया है, जबकि कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक की अनिवार्यता रखी गई है। इससे हजारों सहायक अध्यापक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
इस दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक सहायक अध्यापकों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी शिक्षक वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में लगे हैं, लेकिन हमारे अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। यदि जल्द ही सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सहायक अध्यापक सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
वहीं सहायक अध्यापक रेश्मा खातून ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, लेकिन हमारी स्थिति आज भी अस्थिर बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आकलन परीक्षा को TET के समकक्ष मान्यता दी जाए तथा सभी सहायक अध्यापकों को समान अवसर और अधिकार प्रदान किया जाए, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन जी सकें।
सहायक अध्यापकों ने अपनी प्रमुख मांगों में आकलन परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों को JET के समतुल्य मानदेय देने, उन्हें सहायक अध्यापक परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान करने, JET के समकक्ष मान्यता देने, जैक द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा पलामू प्रमंडल की भाषाओं (मगही, भोजपुरी) को पुनः शामिल करने की मांग की है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मांग पत्र सपना वालों में सिकंदर राम प्रदीप कुमार सिंह प्रतिमा कुमारी मुकेश पांडे अमानुल्लाह खान दिनेश दुबे प्रदीप सिंह किशोर कुमार सिंह राजू राम मुनेश्वर कुमार संजय कुमार पांडे संध्या कुमारी बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें