झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की राज्य अध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य दिवंगत कॉमरेड अनीता देवी की याद में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की राज्य अध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य दिवंगत कॉमरेड अनीता देवी की याद में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न की गई कार्यक्रम गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई जिस में भाकपा माले और रसोईया संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई सबसे पहले दिवंगत कॉमरेड अनीता जी को 1 मिनिट का मौन श्रद्धांजलि दी गई।इस के बाद कार्यक्रम में भागीदार रसोईया संग की सैकड़ों सदस्यों और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड अनीता जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया, श्रद्धांजलि सभा को भाकपा माले झारखंड राज्य कमिटी सदस्य स पलामू जिला सचिव रविंद्र भुइया गढ़वा जिला सचिव स राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड कालीचरण मेहता , राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड सुषमा मेहता , रसोईया संघ की पलामू जिला सचिव ऊषा देवी , रसोईया संघ की गढ़वा जिला की अगुवा नेता विंदा देवी ,भाकपा माले गढ़वा जिला कमिटी के सदस्य क्रमशः कामेश्वर विश्वकर्मा,लालमुनि गुप्ता,दलीप गुप्ता,रसोईया संघ की पंछिया कुंवर ,बिजनी देवी ,अनीता देवी ने संबोधित किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि पूरे गढ़वा जिले में रसोईया संघ का मजबूत व जुझझरु संगठन खड़ा कर के कॉमरेड अनीता देवी को सच्ची श्रद्धांजलि साबित होगी और इसे हर हाल में पूरा करना ही होगा, इतना ही नहीं रसोईया की लड़ाई को देश में चल रहे करोड़ों किसान मजदूर और नौजवानों की मजबूत लड़ाई के साथ एकजुट होना होगा वक्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोध नीतियों,अमरीकी साम्राज्यवाद के सामने घुटना टेकने की शर्मनाक छुपी के ख़िलाफ़ सड़कों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता सूरज मेहता आइसा जिला कमिटी सदस्य।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें