गढ़वा : उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर आगामी 11 मई 2026 को होने वाले चुनाव की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अभिभावकों को चुनाव की तिथि एवं समय की जानकारी अवश्य दें, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक चुनाव में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु चुनाव सोमवार, 11 मई 2026 को सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 93










