इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस विद्यार्थी मेंटल हेल्थ केयर पेम्पलेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस
विद्यार्थी मेंटल गढ़वा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को निभाते हुए Inner Wheel Club of Garhwa Glorious द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 12 5 2026 को स्थानीय बीएसकेडी विद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, अवसाद, आत्मविश्वास की कमी तथा पढ़ाई के दबाव जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उनसे सकारात्मक तरीके से निपटने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या अपनाने, पर्याप्त नींद लेने, सकारात्मक सोच विकसित करने, मोबाइल एवं सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अपने मन की बात अभिभावकों एवं शिक्षकों से साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि तनाव की स्थिति में योग, ध्यान, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियाँ मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं।

इस अवसर पर क्लब की सदस्य डॉक्टर प्रीति गुप्ता ने ने अपने संबोधन में कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में विद्यार्थियों पर पढ़ाई और भविष्य को लेकर अत्यधिक दबाव रहता है, ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मानसिक समस्याओं को समझा और स्वीकार किया जाए तो कई गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित जागरूकता पैम्पलेट का वितरण किया गया, जिसमें तनाव प्रबंधन, सकारात्मक जीवनशैली, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं सहायता प्राप्त करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई थीं। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर क्लब की कई सदस्याएँ, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवन अपनाने का संदेश देते हुए किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के रूप में उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता आनंद, सचिव अंकिता अग्रवाल, शोभा सोनी, शोभा कश्यप, श्वेता सोनी,ममता कश्यप,प्रीति कश्यप, प्रीति गुप्ता, अर्चना कश्यप, विद्यालय के डायरेक्टर श्री संजय सोनी जी, प्रधानाचार्या श्रीमती रीना कुमारी शिक्षक  राजीव रंजन चौधरी आदि उपस्थित थे

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें