गढ़वा में भीषण गर्मी से खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा में भीषण गर्मी से खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सदर थाना गढ़वा के सामने मंगलवार को तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय तापमान काफी अधिक था और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते उसमें आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
कुछ ही देर में पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग आसपास के अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना में मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें