सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
धुरकी (गढ़वा)। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धुरकी प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम गुप्ता ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुरुद्ध गुप्ता ने किया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बसंत गुप्ता को धुरकी प्रखंड अध्यक्ष तथा विकास गुप्ता को युवा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य धुरकी प्रखंड में संगठन को मजबूत बनाने तथा नई कमेटी का गठन करना था। चुनाव के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और समाज के लोगों को एकजुट करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।
कार्यक्रम में गढ़वा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संत गुप्ता, जिला सचिव डॉ. आलोक गुप्ता, संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, युवा अध्यक्ष अजीत गुप्ता तथा जिला प्रशासनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










