वार्ड नंबर तीन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 96 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी के निर्देश पर गढ़वा शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा, गढ़वा की ओर से आयोजित इस शिविर में दोपहर एक बजे तक 96 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद रेनू देवी, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, पीएचएम सच्चिदानंद पांडेय, डॉ. पतन कश्मूर एवं डॉ. देशराज ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के ऐसे मोहल्लों और इलाकों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां के लोग विभिन्न कारणों से इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत पूरे गढ़वा शहर में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। शिविर में मरीजों को इलाज के साथ विभिन्न प्रकार की जांच और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

शिविर में डॉ. पतन कश्मूर एवं डॉ. देशराज ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके अलावा फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के बीच एमएमडीटी किट का भी वितरण किया गया।

मौके पर एएनएम सारिका कुमारी, रूबी कुमारी, आरती कुमारी, रंजीता पटेल, सहिया साथी राजलक्ष्मी देवी, सहिया जीनत, सुनीता कुमारी, सरिता देवी एवं एलटी तबस्सुम सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें

‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) गढ़वा ने संविधान दिवस के अवसर पर पॉलिटैक्निक कॉलेज गढ़वा में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन किया।* लगभग 200 युवा प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत @ 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के महत्व पर चर्चा की।

प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस समारोह* *‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित*

‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) गढ़वा ने संविधान दिवस के अवसर पर पॉलिटैक्निक कॉलेज गढ़वा में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन किया।* लगभग 200 युवा प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत @ 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के महत्व पर चर्चा की।