*10 अक्टूबर 2026
*सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत के आलोक में मामले की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश*
**************************************
गढ़वा। गढ़वा जिले के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न पदों पर नियुक्ति के नाम पर कथित रूप से पैसे लिए जाने से संबंधित शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी को पूरे प्रकरण की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है।
प्राप्त शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में आउटसोर्सिंग एजेंसी समानता कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, एमपीडब्ल्यू सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के नाम पर अभ्यर्थियों से कथित रूप से दो से तीन लाख रुपये तक की मांग अथवा वसूली की जा रही है।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने तथा तथ्यों का सत्यापन कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा मामले में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की जा रही है। जांच के उपरांत यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा आमजनों की शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
🇸🇮🇷 (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)
☎️📞✉️
*Electors Helpline No:1950*
*Police Helpline Number:112*
*Child Helpline Number:1098*
*Women Helpline Number:181*
*Jhar Jal Toll Free Number: 1800-3456-502*
*Jhar Jal WhatsApp Number: 9470176901*
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










