झारखंड आंदोलन में रूपी सोरेन का रहा है बहुत बड़ा योगदान : मिथिलेश ठाकुर गढ़वा को शर्मशार कर रहे हैं विधायक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूपी सोरेन के निधन पर रंका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

गढ़वा/रंका। झामुमो के संस्थापक, झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की धर्मपत्नी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर रंका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित महिमा मैरिज हॉल में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उन्हें याद करते हुए नाम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर पीड़ित परिवार को दुख सहने एवं मृतक की आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की गई।

मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन की धर्मपत्नी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन से पूरा झारखंड मर्माहत है। श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरू के साथ-साथ रूपी सोरेन का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इस आंदोलन में दिशोम गुरू का भरपूर सहयोग की। आंदोलन में जंगलों में भटकते शिबू सोरेन के लिए वे खाना लेकर जाती थी। हमेशा उनका हौसला बुलंद करती थी। काफी विषम परिस्थितियों में उन्होंने अपने घर परिवार को संभाला। रूपी सोरेन हमेशा कहती थी कि पूरा झारखंड उनका परिवार है। श्री ठाकुर ने कहा कि उनके त्याग और बलिदान को झामुमो कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचायेंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता ने ऐसा निकम्मा, संस्कारहीन जनप्रतिनिधि को चुना है जो पूरे राज्य, पूरे देश में गढ़वा को शर्मशार कर रहा है। जब रूपी सोरेन आईसीयू में जीवन और मौत से जूझ रही थी, तब गढ़वा विधायक ने बहुत ही घृणित बयान देकर गढ़वा की जनता को शर्मशार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि दूसरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने ऐसा बयान दिया होता तो जनता उन्हेे क्षेत्र में घुसने नहीं देती। श्री ठाकुर ने कहा कि ईश्वर सब कुछ देख रहे हैं। फैसला वही करेंगे। भगवान ऐसे विधायक को सद्बुद्धि दें कि वे गढ़वा को शर्मशार नहीं करें बल्कि जनता के लिए काम करें। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य जवाहर पासवान, तनवीर आलम, मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे, नितेश सिंह, राजकिषोर यादव, बनारसी सिंह, आशीष गुप्ता, परसु ठाकुर, रतन सिंह, छोटू सिंह, सतीश पांडेय, दीपक सोनी, पप्पू यादव, संजय सिंह छोटू, मालती देवी, बैजनाथ गौतम, रंथा नायक, दिलीप गुप्ता, राहुल कुशवाहा, विवेक सिंह, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें