गढ़वा। शहर के सोनपुरवा मोहल्ले में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अविनाश कुमार ने गढ़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, अविनाश कुमार, पिता रामपरिखा मंडल , मकान संख्या 148, वार्ड नंबर 5, सोनपुरवा मोहल्ला, गढ़वा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह अपने पैतृक आवास गए थे। इसके बाद 21 अक्टूबर को करीब 12 बजे जब वह घर लौटे, तो घर में ताला लगा हुआ था। हालांकि, घर के ऊपरी तल के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से नकद 23,000 रुपये, सोने की चेन और अंगूठी सहित एक एलसीडी टीवी चोरी कर ली। आवेदन में एलसीडी टीवी को रियलमी कंपनी का बताया गया है, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने, चोरी गए सामान की बरामदगी करने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 201









