भव्य समारोह के बीच नए अवतार में खुला सोना महल, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। शहर के पुरानी बाजार स्थित प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान सोना महल का भव्य री-ओपनिंग उद्घाटन सह सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता चंचला ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं दीपा केसरी, किरण केसरी, अनीता केसरी, सोमनाथ केसरी, सीमा केसरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन से पूर्व शुभ मुहूर्त में गढ़देवी मंदिर के प्रसिद्ध पुजारी राजन पंडित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए सुसज्जित शोरूम का शुभारंभ किया। प्रोपराइटर राजेश बाबू सर्राफ, सीमा केसरी, राहुल बाबू सर्राफ एवं राज बाबू सर्राफ ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी मनीष कमलापुरी ने किया।

समारोह के दौरान सोना महल परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बुके, स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित पत्रकारों को भी शॉल, मोमेंटो, उपहार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के निरंतर चहुंमुखी विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने राजेश बाबू सर्राफ एवं उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 1998 में शुरू हुआ सोना महल से उनका काफी पुराना संबंध रहा है। नए रूप में शोरूम को बड़े शहरों की तर्ज पर आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है। पहले लोगों को अच्छे आभूषणों की खरीदारी के लिए रांची, पटना और वाराणसी जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। अब गढ़वा में ही शुद्धता और उच्च गुणवत्ता वाले सोने-चांदी के आभूषण उपलब्ध होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोना महल निरंतर तरक्की करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विशिष्ट अतिथि चंचला ठाकुर ने कहा कि सोना महल जैसे प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान के नए स्वरूप को देखकर उन्हें काफी खुशी हुई है। 28 वर्षों से प्रतिष्ठान का सफल संचालन इसकी गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने राजेश बाबू सर्राफ, सीमा केसरी, राहुल बाबू सर्राफ एवं पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोना महल दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे और भविष्य में इसकी कई शाखाएं स्थापित हों।

प्रोपराइटर राजेश बाबू सर्राफ ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोना महल की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी और वर्ष 2026 में इसे नए एवं आकर्षक स्वरूप में ग्राहकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी कारोबार करना रहा है। यहां 22 कैरेट एवं 18 कैरेट सोने के आभूषण उपलब्ध कराए जाते हैं। अब ग्राहकों को फैंसी एवं आधुनिक डिजाइन के आभूषणों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। सभी प्रकार की वैरायटी और डिजाइन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। ग्राहकों की पसंद के अनुसार विशेष डिजाइन भी तैयार कराए जाएंगे। उन्होंने शुद्धता और गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वहीं प्रोपराइटर राहुल बाबू सर्राफ ने कहा कि वर्ष 1998 से उनके पिता द्वारा कायम किए गए विश्वास और शुद्धता की परंपरा को नई पीढ़ी और आगे बढ़ाएगी। सोना महल में ग्राहकों को हमेशा शुद्ध सोना, उच्चतम गुणवत्ता और पारदर्शी मूल्य उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। नए सुसज्जित शोरूम में सोने-चांदी के आधुनिक एवं पारंपरिक डिजाइन के आभूषणों की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने उद्घाटन समारोह में शामिल सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

नए अवतार में सजे सोना महल में सोने-चांदी के आकर्षक, आधुनिक एवं पारंपरिक आभूषणों की विभिन्न रेंज उपलब्ध हैं। प्रतिष्ठान परिवार ने ग्राहकों के विश्वास, शुद्धता और बेहतर सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।

इस मौके पर बूटन बाबू सर्राफ, डॉ. एमपी गुप्ता, विजय केसरी, अजय केसरी, आशीष अग्रवाल, मासूम खान, दिलीप गुप्ता, चंदन जायसवाल, राजेश गुप्ता, व्यावसायिक महासंघ के अध्यक्ष संतोष केसरी, रोटेरियन आनंद प्रकाश दुबे, सीए दिवाकर सिन्हा, प्रदीप केसरी, कमल किशोर चौबे, पूर्व मंत्री की सुपुत्रियां सौम्या ठाकुर एवं दृष्टि ठाकुर, राज बाबू सर्राफ सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Create image

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें