सोह लोटो गांव में मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में भव्य छठ पूजा का होगा आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। जिले के सोह लोटो गांव स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के पावन परिसर में छठ महापर्व को लेकर पूजा समिति की ओर से भव्य छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

पूजा समिति के अध्यक्ष उदय प्रसाद ने बताया कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक आस्था का महान पर्व है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पूजा की भव्यता को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र की सभी श्रद्धालु माताओं, बहनों, भाइयों एवं बुजुर्गों से सपरिवार मंदिर परिसर में पहुंचकर छठी मईया की पूजा-अर्चना में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से छठ महापर्व को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराना है। साथ ही सभी भक्तों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

इस आयोजन को लेकर समस्त पूजा समिति एवं ग्रामवासी सोह लोटो उत्साहित हैं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें