गढ़वा। टारगेट सक्सेस फिजिकल एकेडमी, गढ़वा की ओर से 12 नवंबर को रामा साहू मैदान में 1600 मीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के युवा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह खरवार एवं एकेडमी के निदेशक मुन्ना सिंह खरवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
बालक वर्ग में संतोष कुमार यादव ने प्रथम, तरुण कुमार ने द्वितीय तथा पुनु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सुजन्ती कुमारी प्रथम, सीमा कुमारी द्वितीय और रेखा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुनेश्वर सिंह खरवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एकेडमी के निदेशक मुन्ना सिंह खरवार को धन्यवाद दिया तथा सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में गढ़वा रंका विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लव कुमार सिंह,परिहारा पंचायत के मुखिया रविंद्र राम,विकास फिजिकल एकेडमी के डायरेक्टर विकास कुमार, पचौर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णकांत सिंह, अभिषेक कुमार, तिलेश्वर सिंह, छात्र नेता संजय विद्यार्थी, कल्याणपुर के वार्ड सदस्य दुर्गा साहू, उदय सिंह, नागेंद्र सिंह, सुशेन कुमार छोटू, अमर कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









