उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*26 नवम्बर 2026*

*अस्पताल के नए भवनों एवं विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
**************************************
गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने आज सदर अस्पताल, गढ़वा परिसर में नवनिर्मित भवनों एवं वहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नवनिर्मित भवनों में संचालित विभिन्न वार्डों, जिनमें पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, प्रसूति एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष तथा अन्य उपचार कक्ष शामिल हैं, का एक-एक कर निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में उपलब्ध बेड, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, चिकित्सा उपकरणों, दवाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी वार्डों में आवश्यक संसाधनों एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा चिकित्सा उपकरणों को हमेशा क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने हॉस्पिटल मैनेजर के अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि हॉस्पिटल मैनेजर से उपायुक्त के स्तर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति और जवाबदेही अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने चिकित्सकों की उपलब्धता एवं ड्यूटी व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों का व्यवस्थित ड्यूटी रोस्टर तैयार करने तथा उसके अनुरूप चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति एवं मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा प्रत्येक पाली में आवश्यकतानुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता बनी रहे।

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सम्मानजनक व्यवहार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करते हुए अस्पताल की समग्र व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, ताकि जिले के आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के अतिरिक्त सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यमानी सहित ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, नर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
TeamPRD (GARHWA)*

🇸‌🇮‌🇷‌ (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)

☎️📞✉️
*Electors Helpline No:1950*
*Police Helpline Number:112*
*Child Helpline Number:1098*
*Women Helpline Number:181*

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें

‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) गढ़वा ने संविधान दिवस के अवसर पर पॉलिटैक्निक कॉलेज गढ़वा में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन किया।* लगभग 200 युवा प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत @ 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के महत्व पर चर्चा की।

प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस समारोह* *‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित*

‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) गढ़वा ने संविधान दिवस के अवसर पर पॉलिटैक्निक कॉलेज गढ़वा में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन किया।* लगभग 200 युवा प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत @ 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के महत्व पर चर्चा की।