*गढ़वा कल्याणपुर स्थित आवास पर पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से पलामू जिला व्यवसायी संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड तथा झारखंड राज्य लघु वनोपज सहकारी विकास एवं विपणन संघ लिमिटेड (JHAMFCOFED) के निदेशक श्री प्रभात के. अग्रवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की साथ में अनूप सोनी और आलोक सोनी उपस्थित रहे! इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के व्यवसायियों के हितों की रक्षा, उनकी व्यावहारिक समस्याओं तथा स्थानीय किसानों को खेती-किसानी में हो रही परेशानियों से पूर्व मंत्री को अवगत कराया !!
गढ़वा में झारखंड राज्य सहकारी बैंक की शाखा की स्थापना के विषय पर प्रमुखता से चर्चा हुई, प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गढ़वा में सहकारी बैंक की स्थापना होने से स्थानीय किसानों को ब्याजमुक्त किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगा और ऋण चुकता करने के दौरान केवल मूलधन ही वापस करना होगा!इससे क्षेत्र के किसानों पर पड़ने वाला ब्याज का अतिरिक्त बोझ समाप्त होगा और कृषि कार्यों को नई गति मिलेगी !!
पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर तत्काल संज्ञान लिया और सहकारिता विभाग के निबंधक श्री शशि रंजन से दूरभाष पर विस्तृत बातचीत की ! पूर्व मंत्री ने गढ़वा में झारखंड राज्य सहकारी बैंक की स्थापना की आवश्यकता और उससे किसानों व क्षेत्र को होने वाले लाभों से अवगत कराया, बातचीत के दौरान निबंधक श्री शशि रंजन ने इस दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया है !!
पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे !!
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










