गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर से गुरुवार को युवा कांग्रेस के साथियों ने गढ़वा स्थित उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान युवा कांग्रेस के साथियों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की पुस्तक ‘ बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव ‘ (Belonging: A Journey of Love) भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द, अपनापन और राजनीतिक संबंधों की गर्मजोशी देखने को मिली। पुस्तक भेंट करने पर मिथिलेश कुमार ठाकुर ने युवा कांग्रेस के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री ठाकुर ने कहा कि साथियों का प्रेम, विश्वास और स्नेह उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। यह आत्मीय मुलाकात और साथियों का अपनापन सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ हम सभी को निरंतर आगे बढ़ते रहना है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









