जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वधान में आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास के नेतृत्व में आज सेवा सप्ताह के सातवें दिन में प्रोजेक्ट नव प्राथमिक विद्यालय पीड़ियाहि टोला ग्राम नवादा में किया गया ।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‎गढ़वा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वधान में आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास के नेतृत्व में आज सेवा सप्ताह के सातवें दिन में प्रोजेक्ट नव प्राथमिक विद्यालय पीड़ियाहि टोला ग्राम नवादा में किया गया ।।

जिसके तहत आज बच्चों के बीच डेंटल कैंप अवेयरनेस रखा गया जिसके तहत बच्चों की दांतों की जाँच की गई ओर उन्हें रोज ब्रश करने ओर कैसे ब्रश करे बताया गया। साथ ही साथ टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट बच्चों के बीच बाटी गई ।
*साथ ही साथ डॉ अशोक सोनी ने कहा जब आप ब्रश करते हैं, तो आप अपने दांतों से भोजन और प्लाक हटाने में मदद करते हैं। प्लाक एक चिपचिपी सफेद परत होती है जो दांतों पर जम जाती है। प्लाक में बैक्टीरिया होते हैं। जब आप चीनी युक्त भोजन या नाश्ता खाते हैं, तो प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं जो दांतों के इनेमल पर हमला करते हैं।* ।।

इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक सोनी, डायरेक्टर डॉ आशीष गुप्ता, राजेश सोनी, गौतम कुमार, अनूप शर्मा, आलोक कुमार, बसंत कुमार ओर अन्य लोग उपस्थित हुए।।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें