विधायक ने किया आयुष कंप्यूटर शोरूम का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित रेलवे स्टेशन रोड में आयुष कंप्यूटर शोरूम की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन बिश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, समाजसेवी दिलीप कमलापुरी, मनीष कमलापुरी ने किया। मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि शहर में इस तरह के शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलता है। पहले लोगों को सस्ते दर पर लैपटॉप लेने के लिए रांची जाना पड़ता था। लेकिन अब गढ़वा में ही उन्हें लैपटॉप, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा आसानी से मिलेगा। यह भी विकास की एक पहलू है। दिलीप कमलापुरी ने कहा कि लंबे समय से आयुष कंप्यूटर ने अपनी विश्वसनीय बनाए रखा है। जिसका नतीजा है कि आज शोरूम के रूप में विकसित हुआ है। जहां नए और पुराने दोनों तरह के लैपटॉप सस्ते दर पर उपलब्ध रहेंगे। मौके पर डॉ राजकिशोर, मनीष कमलापुरी, शैलेंद्र कमलापुरी, अनिल कमलापुरी, प्रोपराइटर नीतीश कमलापुरी, आशीष अग्रवाल, दिनेश कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें