गढ़वा बुधवार की शाम विंढमगंज एनएच-75 पर रमना के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान रमना थाना क्षेत्र के जोगीराल गांव निवासी विक्रम यादव एवं उनके पुत्र नंदू यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रमना बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 156










