गढ़वा जिला के शाहपुर रोड हूर मोड़ पर बना होटल मंगलम मैरिज गार्डन आज भव्य तरीके से उद्घाटित हुआ। इस शुभ अवसर पर गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों ने खूब आनंद लिया। भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राकेश मिश्रा और चर्चित भोजपुरी गायिका नेहा राज ने अपने शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इनके साथ अन्य कलाकारों ने भी मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।

भव्य मंच सजा था, चारों ओर रोशनी और रंगारंग माहौल देखने लायक था। होटल मंगलम मैरिज गार्डन के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सबने इस मौके को ऐतिहासिक बताया।
खुशी की बात यह रही कि जिस दिन होटल का उद्घाटन हुआ, उसी दिन होटल के मालिक की भांजी का जन्मदिन भी था। इससे खुशी का माहौल दोगुना हो गया। जन्मदिन और उद्घाटन के इस संयोग ने पूरे आयोजन को और भी खास बना दिया।
होटल प्रबंधन ने कहा कि होटल मंगलम मैरिज गार्डन गढ़वा जिले में एक बेहतर और आधुनिक व्यवस्था के साथ लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है, जहां शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा सकेगा।
गढ़वा में होटल मंगलम मैरिज गार्डन के उद्घाटन ने जिलेवासियों को एक नई सौगात दी है और यह आने वाले समय में यहां के लिए एक खास प
हचान बनेगा।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










