गढ़वा। आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को 172 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा कैम्प अस्पताल परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत बटालियन के कमांडेंट श्री अजय कुमार वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर की। उनके प्रेरणादायी कदम का अनुसरण करते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों और जवानों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, उप कमांडेंट कुलदीप कुमार एवं उमाकांत ओझा, डॉ. शैंकी चंदोक, डॉ. आस्था कोहली तथा सहायक कमांडेंट श्री अमित किशोर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।

आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रति दायित्व निर्वहन एवं जीवन रक्षक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। अपने संदेश में कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने कहा कि “रक्तदान महादान है और प्रत्येक जवान को राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि 172 बटालियन सीआरपीएफ सदैव समाजोपयोगी कार्यों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










