बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में “मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस” पर शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। BSKD Public School में शनिवार को सीबीएसई पटना के तत्वावधान में “मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस” विषय पर सीबीपी (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए उन्हें बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक Sanjay Soni, अध्यक्ष Shobha Soni, प्राचार्य Reena Kumari तथा सीबीएसई रिसोर्स पर्सन Dilip Kumar Mishra एवं Nitin Raj द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सनों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक व्यवहार निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से मजबूत बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी बनाना जरूरी है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजय सोनी ने अपने संबोधन में महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार रणभूमि में अर्जुन मानसिक रूप से विचलित हो गए थे और भगवान श्रीकृष्ण ने उनका मनोबल बढ़ाकर उन्हें कर्तव्य का बोध कराया था, उसी प्रकार आज कई विद्यार्थी भी मानसिक संघर्ष से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रह जाती, बल्कि उन्हें विद्यार्थियों की भावनाओं को समझते हुए नैतिक एवं मानसिक संबल भी प्रदान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक बच्चे के मन को समझ लें, तो वे उसके भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण, संवाद एवं संवेदनशीलता ही बच्चों के आत्मविश्वास और सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
अंत में विद्यालय की प्राचार्य रीना कुमारी ने सभी प्रतिभागियों एवं रिसोर्स पर्सनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें