गढ़वा। शहर के कचहरी रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास ‘जिवा आरोही साड़ी सेंटर’ ग्राहकों के लिए साड़ियों की आकर्षक और विविध रेंज लेकर आया है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर उपेंद्र यादव हैं। यहां महिलाओं की पसंद और विभिन्न अवसरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार की साड़ियां उपलब्ध हैं।
प्रतिष्ठान में फैंसी वर्क साड़ियां, दुल्हन के लिए भारी लहंगा साड़ियां, प्रीमियम बनारसी एवं सिल्क साड़ियां, कैटलॉग व डेली वियर साड़ियां, शुद्ध सूती साड़ियां, लेडीज सूट पीस और कुर्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार विभिन्न डिजाइन व कलेक्शन में से खरीदारी कर सकते हैं।
नवरात्र, दीपावली, छठ, शादी-विवाह और अन्य विशेष अवसरों को देखते हुए प्रतिष्ठान में आकर्षक परिधानों का संग्रह रखा गया है। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की साड़ियां और महिलाओं के परिधान उपलब्ध कराना है।
पता: जिवा आरोही साड़ी सेंटर, सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास, कचहरी रोड, गढ़वा।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










