आकर्षक धार्मिक झांकियों ने मोहा मन, गंगा पूजन के बाद दुर्गा मंडप में हुई कलश स्थापना
पलामू। पांडू प्रखंड के मुसीखाप में शारदीय नवरात्र के पहले दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पूर्वारा टोला स्थित दुर्गा मंडप से निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भगवान श्रीराम दरबार, भगवान शंकर और मां काली की आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। पूजा समिति के अध्यक्ष छोटन शर्मा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। वहीं मुखिया सतवीर सिंह और पंचायत समिति सदस्य प्रवेश ने भगवा ध्वज दिखाकर कलशधारियों को रवाना किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन कर कलशों में जल भरा। इसके बाद सभी कलशधारी वापस दुर्गा मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई। इसी के साथ मुसीखाप में शारदीय नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू हो गई और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
शोभायात्रा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष छोटन शर्मा, उपाध्यक्ष सह उद्घोषक धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, सचिव हर्षू शर्मा, उप सचिव विष्णुलोक शर्मा, कोषाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष जयगुरुदेव प्रजापति एवं निराला प्रजापति, उद्घोषक राजू शर्मा तथा संरक्षक अशोक चंद्रवंशी, राहुल कुमार शर्मा, मोहन यादव, छोटन विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, श्रवण शर्मा, सोनू शर्मा, पंकज शर्मा, रामपति शर्मा, बद्री चंद्रवंशी, सुरेन्द्र चंद्रवंशी, विशाल वर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, विकास शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, निर्भय प्रजापति, रौशन वर्मा, सिंटू विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता और सुभाष चंद्रवंशी सहित समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को उत्सवी स्वरूप दिया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच नवरात्र का शुभारंभ हुआ।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










