11 अक्टूबर से 19 दिसंबर तक चलेगा ऑफर, 1000 रुपये की खरीदारी पर मिलेगा लकी ड्रॉ कूपन
गढ़वा। रोशनी, भक्ति और खुशियों के महासंगम शारदीय नवरात्र, दीपावली, छठ महापर्व एवं लग्न सीजन के अवसर पर गढ़वा शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायिक प्रतिष्ठान पदुम लाल पवन कुमार ने जिलेवासियों के लिए आकर्षक उपहारों की सौगात पेश की है। शनिवार को मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रोपराइटर राजीव रंजन अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं मानस अग्रवाल ने ‘लगन उत्सव 2026’ की घोषणा की। इस विशेष उत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होगा, जो 19 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
प्रेस वार्ता में प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि पदुम लाल पवन कुमार वर्ष 1952 से लगातार ग्राहकों की सेवा कर रहा है। अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह प्रतिष्ठान अच्छी गुणवत्ता, उचित कीमत और बेहतर व्यवहार के लिए जिले में अपनी अलग पहचान रखता है। वर्षों से ग्राहकों का मिल रहा विश्वास ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है।
त्योहारी मौसम और शादी-विवाह के लग्न सीजन को ध्यान में रखते हुए मेन रोड स्थित पदुम लाल पवन कुमार तथा कचहरी रोड में मारुति शोरूम के बगल में स्थित पदुम लाल पवन कुमार Nxt… दोनों शोरूम में ‘लगन उत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दशहरा, धनतेरस, दीपावली, छठ और लग्न के शुभ अवसर पर प्रत्येक 1000 रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को एक लकी ड्रॉ कूपन दिया जाएगा।
लकी ड्रॉ में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में एक विजेता को फ्रिज, द्वितीय पुरस्कार में एक विजेता को वाशिंग मशीन तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में एक विजेता को स्मार्ट टीवी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 50 ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। लकी ड्रॉ का आयोजन 20 दिसंबर, रविवार को किया जाएगा।
नवरात्र पर प्रतिदिन पांच ग्राहकों को विशेष पुरस्कार
नवरात्र के अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से विशेष ऑफर भी रखा गया है। 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन जारी किए गए कूपनों के आधार पर पांच लोगों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इस ऑफर से ग्राहकों को त्योहारों की खरीदारी के साथ पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा।
लेटेस्ट लग्न कलेक्शन किफायती दर पर उपलब्ध
प्रोपराइटर राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि 75 वर्षों से ग्राहकों ने जिस विश्वास और अपनापन के साथ प्रतिष्ठान को आगे बढ़ाया है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रतिष्ठान का प्रयास है कि हर ग्राहक को बेहतर गुणवत्ता वाले कपड़े, नवीनतम लग्न कलेक्शन और किफायती कीमतों पर खरीदारी का अवसर मिले। उन्होंने जिलेवासियों से ‘लगन उत्सव 2026’ में भाग लेने और आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त करने की अपील की।
त्योहारों और शादी-विवाह की खरीदारी को खास बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह उत्सव ग्राहकों के लिए खरीदारी के साथ पुरस्कार पाने का भी अवसर लेकर आया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










