रमना में धूमधाम से मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, उपेंद्र यादव बने समिति के अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उच्च विद्यालय रमना के मैदान में होगा आयोजन, बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
रमना। प्रांतीय यादव महासभा प्रखंड कमेटी रमना की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को उपेंद्र यादव के डेयरी फार्म में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय यादव महासभा के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने की। बैठक में जिला कमेटी की स्वीकृति से गोवर्धन पूजा आयोजित करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष गोवर्धन पूजा का आयोजन उच्च विद्यालय रमना के मैदान में किया जाएगा। पूजा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से उपेंद्र यादव को गोवर्धन पूजा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग करते हुए आपसी एकता और उत्साह के साथ पूजा को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। पूजा की तिथि का निर्धारण आगामी एक-दो दिनों के अंदर कर लिया जाएगा।
बैठक में प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव, रमना प्रखंड अध्यक्ष प्रताप कुमार यादव, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद यादव, महासचिव संजय प्रसाद यादव, सचिव बबलू यादव, युवा अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य विनय प्रसाद यादव, दिनेश प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद यादव, अशोक यादव, रूपनारायण यादव, प्रमोद यादव, रघुनी यादव, जीतन यादव, चंद्रदेव यादव, प्रमोद यादव (खरटीया), सुरेश यादव (हरादाग), जितेंद्र यादव, बलराम यादव, कन्हाई यादव, ईश्वरी यादव, सुरेश यादव (गम्हरिया), रूपेश कुमार यादव, हरिश्चंद्र यादव, अनिल यादव, विनोद यादव, रामनाथ यादव, रंजन यादव, देवेंद्र यादव, अर्जुन यादव, नागेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव एवं शिवपूजन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में सभी सदस्यों ने गोवर्धन पूजा को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, सहयोग और सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें