गढ़वा:जिला मुख्यालय के सहीजना स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर पूजा समिति की ओर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
दानरो नदी तट पर हुआ वैदिक अनुष्ठान
कलश यात्रा बाबा सोमनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ दानरो नदी तट पर पहुंची। यहाँ विद्वान आचार्य रवि कृष्ण शास्त्री जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना और संकल्प कराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और पुनः शोभायात्रा के रूप में मंदिर परिसर लौटे। मंदिर पहुँचकर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया, जिसके साथ ही माँ दुर्गा की आराधना और पूजा का शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर समिति के
संरक्षक अजीत सिंह, राजू दुबे, संयोजक सूर्य प्रकाश सिंह, अध्यक्ष प्रियांशु तिवारी, महामंत्री राहुल तिवारी,
उपाध्यक्ष राज सिंह,
सचिव गोलू दास,
सह सचिव आदर्श तिवारी,
कोषाध्यक्ष सत्यम सिंह, इंदु भूषण मिश्रा जी, मुख्य यजमान: उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










