13 अक्टूबर, दिन मंगलवार की जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 अक्टूबर 2026*

गढ़वा। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम, जो उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में प्रस्तावित था, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही यह आश्वस्त किया गया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम की नई तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी शीघ्र ही समाचार पत्रों एवं अन्य आधिकारिक माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे धैर्य बनाए रखें एवं आगामी सूचना पर ध्यान दें, ताकि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को निर्धारित समय पर उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

🇸‌🇮‌🇷‌ (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)

☎️📞✉️
*Electors Helpline No:1950*
*Police Helpline Number:112*
*Child Helpline Number:1098*
*Jhar Jal Toll Free Number: 1800-3456-502*
*Jhar Jal WhatsApp Number: 9470176901*

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें