दिवाली की धूम, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में रंगोली एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिनांक : 07-11-2026

 

गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से तीन तक क्ले द्वारा छठ पूजा पर आधारित सीन बनाया गया कक्षा चार ओर पांच के विद्यार्थियों के लिए दीप मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा छः से आठ तक के विद्यार्थियों ने रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन सदनवार (हाउस-वाइज) किया गया, जिसमें बायरन हाउस, इलियट हाउस, किट्स हाउस एवं सेक्सपीर हाउस के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल एवं सामूहिक भावना का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों, फूलों एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं। उनकी कलाकृतियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा, त्योहारों एवं सामाजिक संदेशों की सुंदर झलक देखने को मिली। रंगोली प्रतियोगिता मे किट्स (हाउस इंचार्ज ए.एन. शुभ्रा शुक्ला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें वैष्णवी, नैना,आस्था, स्मिता, आदित्य एवं प्रशांत शामिल है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बैरन( हाउस इंचार्ज कविता कुमारी) और इलिअट हाउस( इंचार्ज पवन सर ) है। बाईरन हाउस में अंशुमन,आयुष, शांभवी, अदिति, आराध्या,प्रियांशी,तृषा, दिव्यांश इत्यादि शामिल हैँ तो वही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सेक्सपीर हाउस ( इंचार्ज सुधांशु मिश्रा) में अनन्या,गोल्डी सृष्टि, कृतिका,श्रेयांश आदि शामिल है। विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री निरकेष शर्मा ने सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपना आशीर्वाद दिया।
इसके अलावे कक्षा दस के विद्यार्थियों के लिए कोऑर्डिनेटर सूर्यकांत सर एवं मसरूरआलम सर के सानिध्य में गणित एवं विज्ञान विषय के लिए क्विज का आयोजन किया गया। इसमें चार ग्रुप में विद्यार्थियों को बांटा गया। प्रथम स्थान पाने वाले बोधयायन ग्रुप मे शेख आसीर, सौम्या तेजस्विनी एवं अभिषेक शामिल थे। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आर्यभट्ट ग्रुप में श्रेया, मयंक एवं उज्जवल शामिल थे। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रामानुजन ग्रुप में शिवांगी, गोलू,साकेत कश्यप एवं सूरज शामिल थे वही चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले सुश्रुत ग्रुप में रजिया, रिया,साकेत सिंह एवं आयुष केसरी शामिल थे। विद्यालय की ओर से सभी विजेताओं को प्रोत्साहन पत्र एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।
रंग-बिरंगी रंगोलियों से विद्यालय परिसर आकर्षक एवं मनमोहक नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ-साथ आपसी सहयोग, अनुशासन एवं सामूहिक कार्य भावना का भी परिचय दिया।
विद्यालय के निदेशक श्री अनूप सोनी, सचिव श्री आलोक सोनी, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य धीरज राज सोनू कुमार एवं आकाश कुमार सभी को दीपावली एवं छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अनूप सोनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच एवं टीम भावना का विकास होता है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें