गढ़वा। धनतेरस के शुभ अवसर पर गढ़वा शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान सोना महल में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पर्व को लेकर दुकान में आकर्षक ऑफरों और शानदार आभूषणों की विशेष व्यवस्था की गई थी। धनतेरस के पावन अवसर पर सोना-चांदी की खरीदारी को शुभ मानते हुए लोगों ने उत्साह के साथ आभूषणों की खरीदारी की।
सोना महल में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सोने के विभिन्न प्रकार के आकर्षक आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं। त्योहार के मौके पर विशेष ऑफरों के कारण ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही दुकान में ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा।

इस संबंध में सोना महल के प्रोपराइटर राजेश केसरी ने बताया कि उनका प्रतिष्ठान वर्ष 1998 से लगातार शुद्ध सोने के कारोबार में अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। शुद्धता, गुणवत्ता और बेहतर सेवा के आधार पर सोना महल ने गढ़वा शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
राजेश केसरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हजारों ग्राहक उनके प्रतिष्ठान से आभूषणों की खरीदारी कर संतुष्ट होकर लौटे हैं। ग्राहकों के इसी विश्वास और स्नेह के कारण प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली जैसे शुभ अवसरों पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि लोग अपनी पसंद के आभूषण खरीदकर त्योहार की खुशियों को और भी खास बना सकें।
उन्होंने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोना महल भविष्य में भी शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ ग्राहकों की सेवा करता रहेगा।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









