पुरातन संस्कृति का वाहक बने नई पीढ़ी। रंगोली हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है। रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा कान्वेंट स्कूल परिसर, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा सब का मन। स्थानीय जीएन कान्वेंट(10+2) स्कूल में दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों से सज उठा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला, कल्पनाशीलता तथा रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे गुलाल, फूलों, दीपों एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों की सहायता से आकर्षक रंगोलियां बनाएं। किसी ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की सुंदर आकृति तो किसी ने दीपावली के दीपों, स्वास्तिक,शुभ लाभ और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों को अपनी रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा चुनाव कर बच्चों का समर्थन किया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह शिक्षा विद मदन प्रसाद केशरी ने अपने संबोधन कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्यौहार नहीं है बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश,असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर की छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि रंगोली केवल रंगों का संयोजन नहीं बल्कि बच्चों की कल्पनाशक्ति, सृजनशीलता और सकारात्मक सोच का सुंदर प्रतिबिंब है। हमारा उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति,परंपरा और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना है। वहीं जूनियर विंग के बच्चों द्वारा दीपावली के अवसर पर कई मनमोहक सांस्कृतिक गतिविधियां भी कराई गई जिसमें बच्चों ने राम,लक्ष्मण,सीता व हनुमान तथा लक्ष्मी और गणेश जी का स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुति की। वहीं निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से पटाखों के स्थान पर दीप जलाकर, मिठाइयां बांटकर और जरूरतमंदों की सहायता करके त्यौहार की खुशियां साझा करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरा शर्मा,सुनीता कुमारी, सरिता दुबे, पूजा प्रकाश,वर्ष कुमारी,नेहा कुमारी, चंदा श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, मुकेश भारती,खुर्शीद आलम ,वीरेंद्र शाह,दिनेश कुमार,हीरामन मेहता,संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें