गढ़वा में राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। गढ़वा में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष विनोद यादव, युवा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, प्रधान महासचिव धर्मराज राम, इशरफील अंसारी, याकूब, इकबाल, लाल बहादुर सिंह, राकेश प्रसाद गुप्ता, नीतीश कुमार यादव, युवा नेता सोनू कुमार यादव, रिजवान अंसारी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Create image

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें