राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक में बसंत गुप्ता बने धुरकी प्रखंड अध्यक्ष, विकास गुप्ता को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वसम्मति से हुआ चयन, संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर दिया गया जोर
धुरकी (गढ़वा)। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को धुरकी प्रखंड अंतर्गत टाटीदीरी पंचायत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शालिग्राम गुप्ता ने की, जबकि मंच का सफल संचालन अनुरुद्ध गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था उदय गुप्ता और महाजन साहू ने संभाली। बैठक में गढ़वा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बसंत गुप्ता को धुरकी प्रखंड अध्यक्ष तथा विकास गुप्ता को युवा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य धुरकी प्रखंड में संगठन को मजबूत करना, समाज के लोगों को एकजुट करना और संगठन का विस्तार करना था। नवनिर्वाचित अध्यक्षों के चयन पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक एकता, सहयोग और समाज के विकास के लिए बेहतर कार्य करेगा।
जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संत गुप्ता, जिला सचिव डॉ. आलोक गुप्ता, संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, युवा अध्यक्ष अजीत गुप्ता तथा जिला प्रशासनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर ऊंटारी से सुरेंद्र गुप्ता, केतार से रामभजन साव, बलीगढ़ के मुखिया मनोरंजन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता, भुवनेश्वर गुप्ता, लालू गुप्ता तथा विधायक प्रतिनिधि रामप्रवेश गुप्ता ने भी बैठक में भाग लिया।
इन लोगों की भी रही सहभागिता
बैठक में विष्णु गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दीपांकर गुप्ता, लाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विशाल गुप्ता और नंदू साव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही धुरकी प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में समाज के सम्मानित सदस्य शामिल हुए।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। सभी ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बसंत गुप्ता और युवा प्रखंड अध्यक्ष विकास गुप्ता से संगठन को प्रखंड के गांव-गांव तक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। बैठक में समाज के लोगों के बीच एकता बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें